उरई(जालौन)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलाहाबाद-झाँसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है।

तत्कम में कार्यक्रम के संबंधी में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों के साथ जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत कर खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावली की तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 17 मतदान केन्द्र एवं मतदेय स्थल स्थापित किये गये है एवं समस्त मतदेय स्थलों पर पदाभिहित अधिकारियों की नियुक्ति कर ली गयी जिसकी सूची उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के प्रति निधियों को उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया गया कि आवेदन फार्म – 19 में होगा तथा शिक्षक शिक्षण संस्थानों में अध्यापन में किसी व्यक्ति का पूर्ववर्ती छ वर्षों के भीतर कम से कम तीन वर्ष के लिए परिनियोजन होना आवश्यक है तथा संस्था के प्रमुख से अनुबंध 2 के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित हो ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, उपजिलाधिकारी राजेश सिंह, उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार उपजिलाधिकारी, शना अख्तर मंसूरी उपजिलाधिकारी जालौन, सुशील कुमार तहसीलदार माधौगढ तथा पुष्कर नाथ चौधरी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तथा जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि शान्तिस्वरूप बाजपेई मा०जा०पा०, दीपांशु समाधिया जिलाध्यक्ष मा०रा०कांग्रेस, नवाब सिंह यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, धीरेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, कमलाकान्त वर्मा सचिव सीपीआई एम प्रभूदयाल पाल सचिव सीपीआई महेश विश्वकर्मा जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी एवं राजेन्द्र पाल सिंह, वरिष्ठ सहायक, रूपाली राठौर, कनिष्ठ सहायक निर्वाचन कार्यालय उपस्थित रहे।
