संवाद सूत्र, मिरहची: कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को न हो कोई दिक्कत, श्रद्धालु सुरक्षित स्थान पर ही विश्राम करें

डी.एम. अंकित अग्रवाल, एस.एस.पी. राजेश कुमार सिंह, ए.डी.एम. प्रशासन आलोक कुमार सिंह, ए.एस.पी. धनंजय कुशवाहा, सी.एम.ओ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, एस.डी.एम. सदर भावना सिंह, सी.ओ. सदर सुनील त्यागी आदि अधिकारियों के साथ थाना मिरहची क्षेत्र में लगने वाले पुलिस सहायता केंद्रों का औचक निरीक्षण कर कांवडियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने पुलिस सहायता केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, बिजलीकर्मियों एवं दमकल कर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को कांवड़ ले जाते समय कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर कांवड़ियों के साथ कोई शिकायत मिली तो वह अक्षम्य होगी। सबसे पहले डी.एम., एस.एस.पी.,ए.डी.एम., ए.एस.पी.,एस.डी.एम. सदर, सी.ओ. सदर कासगंज जनपद की सीमा पर लगे सहायता केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, फिर मिरहची चौराहा से होते हुये सभी अधिकारी थाना मिरहची पहुंचे, वहां भी उन्होंने कांवड़ यात्रियों की व्यवस्थाओं को परखा। तत्पश्चात सभी अधिकारी पुनः मिरहची चौराहे पर वापिस आकर थाना मारहरा की ओर कूच कर गये। अधिकारियों के जाने के बाद स्थानीय पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने चैन की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *