संवाद सूत्र, मिरहची: डी.एम. व एस.एस.पी. एटा ने सिंधावली गांव के बाहर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत मुख्य अभियंता की पत्नी स्व. सुनीता सिंह की मूर्ति का विधिवत अनावरण किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एस.पी.एस. चौहान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
सिंधावली गांव के बाहर स्थित माता दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एस.पी.एस. राघव की पत्नी स्व. सुनीता सिंह की प्रतिमा का अनावरण डी.एम. अंकित अग्रवाल ने पत्नी नव्या अग्रवाल एवं एस.एस.पी. उदयशंकर सिंह व शिखा सिंह ने संयुक्त रूप से सिर पर पड़ी चुनरी को हटाकर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये डी.एम. अंकित अग्रवाल एवं एस.एस.पी. उदयशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि त्याग, साहस, धैर्यवान, विवेकशील, विशाल ह्दय, धर्मपरायण और ममता की प्रतिमूर्ति दिवंगत आत्मा स्व. सुनीता देवी के जब जब हम दर्शन करेंगे, तब तब हम सभी को उनकी स्मृतियों का स्मरण हुआ करेगा। माँ की ममता की स्मृति मात्र से हम सभी को सद्मार्ग पर चलने की शिक्षा मिलती रहेगी। स्व. सुनीता सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में स्व. सुनीता सिंह के पति सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता गाजियाबाद एस.पी.एस. चौहान, सुनील कुमार सिंह आई.ए.एस. प्रमुख सचिव आवास उत्तर प्रदेश शासन, संजीव सोलंकी ज्वाइंट कमिश्नर उत्तराखंड, डा. अभिषेक परिहार दामादगण, पुत्र इंजीनियर तरूण राघव, अशोक कुमार सिंह चौहान, संतोष कुमार सिंह चौहान, अनिल कुमार सिंह चौहान, अरविंद कुमार सिंह चौहान, अरूण कुमार सिंह चौहान (साले), प्रीति सिंह, शालू सोलंकी, डा. दीप्ती सिंह, नैंसी राघव, उत्कर्ष, रूद्र सिंह, मनस्विता, अथर्व, आद्रिक, अभिदि, अधिराज, रूद्राणी सहित गांव व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को भंडारे का भोजन रूपी प्रसाद वितरण किया गया।
————-
सिंधावली गांव में है मुख्य अभियंता की ससुराल
————–
पूछने पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एस.पी.एस. राघव ने बताया कि सिंधावली गांव में उनकी ससुराल है। लगभग बीस वर्ष पूर्व उन्होंने गांव के बाहर सड़क किनारे माँ दुर्गा का मंदिर बनवाया था। मंदिर प्रांगण में उन्होंने कई वर्षों तक देवी जागरण का आयोजन कराया। अब पत्नी के देहावसान के पश्चात उन्होंने अपनी पत्नी स्व. सुनीता सिंह की स्मृति में प्रतिमा की स्थापना भी मंदिर प्रांगण में ही कराई है, ताकि सुनीता सिंह के परिजन उनका समय समय पर स्मरण कर सकें।
फोटो कैप्सन–मिरहची क्षेत्र के सिंधावली गांव स्थित माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित स्व. सुनीता सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते डी.एम. अंकित अग्रवाल, एस.एस.पी. उदयशंकर सिंह एवं मध्य में खड़े सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एस.पी.एस. राघव।
–मूर्ति के सिर पर पड़ी चुनरी हटाते डी.एम. अंकित अग्रवाल।
–मूर्ति को माल्यार्पण करते डी.एम. अंकित अग्रवाल।