बदायूँ : 13 दिसम्बर। जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में किया गया, जिसमें पशुपालन विभाग, इफ्को टोकियो जनरल इश्योरेंन्स कम्पनी (फसल बीमा), मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, कृषि रक्षा आदि विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डीएम ने फीता काटकर कृषि पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।

किसान गोष्ठी का शुभारम्भ जिलाधिकारी मनोज कुमार मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। जिलाधिकारी ने कृषको की समस्याओं को दूर करने तथा कृषको को बेहतर उत्पाद लेने एवं कार्यक्रम में आये हुए सभी प्र्रगतिशील कृषको से आवहान किया कि वो अपने ग्रामों में जाकर कृषि वैज्ञानिको, अधिकारियों द्वारा जो जानकारियां दी गयी है। उनका व्यापक प्रसार-प्रचार करें ताकि अन्य कृषक भी जानकारियों से लाभान्वित हो सकें।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार द्वारा कृषको को जैविक उत्पादको को अधिक-अधिक उत्पादन लेने अपने उत्पादो को शहरों एवं महानगरों में ब्रिकी करने उत्पादो को जैविक उत्पादन बोर्ड गाजियाबाद में पंजीकरण कराने हेतु विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक लीलाधर शर्मा एवं वीरेश पाल सिंह द्वारा जैविक खेती के विषय में विस्तार से बताया गया। विभिन्न योजनाओं में कृषको को अपनी आय में वृद्धि करने के उददेश्य से लोन प्राप्ति के विषय में पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी बैंक प्रबंधक श्याम पासवान द्वारा विस्तार से बताया गया। परियोजना प्रबन्धक यू0पी0 डॉस्प द्वारा कृषि विविधीकरण के विषय में विस्तार से बताया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा जनपद के किसानों को मत्स्य विभाग की योजनाओं के विषय में अवगत कराया। कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी डॉ सौहार्द दुवे द्वारा कृषको को प्राकृतिक खेती एवं डॉ मनीश द्वारा रबी फसलों में लगने वाले कीटों के विषय में जानकारी दी। फसल बीमा प्रबन्धक द्वारा रबी फसल वर्ष 2022-23 की दैवीय आपदा में अधिसूचित फसलों के नुकसान की भरपाई तथा बीमित धनराशि एवं कृषक द्वारा देय प्रीमियम के विषय में विस्तार से बताया। ग्राम-पीरनगर के चयनित कृषको को आई0पी0एम0 किट देकर सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक बदायॅू द्वारा कृषि विभिन्न योजनाओं बीज, कीटनाशक रसायन एवं रसायानिक उर्वरक की उपलब्धता के विषय में बताया तथा जनपद में कृषको की मांग के अनुरूप शासन को भेजी जाने वाली प्राथमिक सूचनाओं के बारे में जानकारी दी।

उप कृषि निदेशक बदायॅू द्वारा कार्यक्रम में आये हुए समस्त कृषको एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द चौहान कार्यालय उप कृषि निदेशक बदायॅू द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *