*बदायूँ/यूपी* कांवड़ यात्रा को लेकर दातागंज उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह व डिप्टी एस. पी. कर्मवीर सिंह के निर्देशन में दातागंज पुलिस-प्रशासन ने जबरदस्त तैयारी की है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

वही दातागंज इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने कोतवाली दातागंज के होनहार पुलिसकर्मी को कांवड़ियों के भेष में तैनात कर रखा है। सावन माह के सोमवार को नागपंचमी का त्योहार भी था इस दौरान दातागंज के मेन चौराहा बदायूँ, बरेली, शाहजहांपुर मार्ग पर कुछ कांवरियो की टोलियां कछला घाट से लौटने के बाद मेन चौराहा पर टोलियों के साथ शिव भक्ति में लीन होकर चार टोलियों भारी डी.जे के साथ मेन चौराहा पर अपने अपने डी. जे के साथ कंप्टीशन करने लगे जिसके बाद जाम की स्थिति मैन चौराहा पर उत्पन्न हो गयी। जिसकी सूचना पाते ही दातागंज वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह दातागंज, इंस्पेक्टर दातागंज की बनी कांवड़ियों के भेष में पुलिस टीम के साथ खुद मोर्चा संभालते हुए डी.जे टोलियों में शामिल हो गए और नाचते गाते भोले नाथ के नारे लगाते हुए कांवड़ियों की टोली को सूझ बूझ से आगे बढ़ाकर जाम को खुलवाते हुए पांच सौ मीटर तक आगे कावरियों के साथ चल कर जाम खुलवाते हुए राहगीरों को निकलवाया , वही कावरियों ने भी दातागंज वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह का सम्मान आदर किया तो वही दातागंज वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल हरीश कुमार कस्वा इंचार्ज के साथ मिलकर कावरियों पर पुष्प वर्षा कर उनको फल वितरण किया , जिस पर कावरियों ने भी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह का आभार प्रकट करते हुए कई बार जोर शोर से नारे लागए, दातागंज पुलिस की प्रशंसा करते दिखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *