*संवाददाता -अभिषेक वर्मा*
बदायूँ के दातागंज में क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय संरक्षक ठाo जयकरन सिंह ने महासभा को विस्तार देकर उ.प्र.में और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु जनपद के दातागंज क्षेत्र से देवेश तोमर को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
इस मनोनयन पर क्षत्रिय महासभा सम्पूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों व शुभचिंतकों ने तोमर को बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान में देवेश तोमर भाजपा आई टी विभाग के जिला सह संयोजक पद का भी दायित्व बड़ी सक्रियता व कर्मठता के साथ निभा रहे हैं।