उतर प्रदेश का हुआ चौतरफा विकास-श्री अनुराग सिंह ठाकुर

लखनऊ : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज लखनऊ में  दूरदर्शन द्वारा आयोजित  दो दिवसीय (7 और 8 जनवरी 2022) डीडी कॉन्क्लेव ‘कितना बदला यूपी’ का शुभारम्भ किया। उद्घाटन सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज का यूपी बहुत बदल गया है और फ़र्क साफ नजर आता है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था को बेहतर बनाते हुये राज्य को अराजक तत्वों और भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया है।  कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है, इसलिए राज्य में निवेश बड़ी मात्रा में आ रहा है और मेट्रो, हवाई अड्डे या अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं से  राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर मोर्चे पर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और राज्य सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के आदर्श वाक्य के साथ काम कर रही है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विरासत को बचाया और हर क्षेत्र का विकास किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की सराहना की। प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर मोर्चे पर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और राज्य सरकार ने सबका साथ, सबका विकास के आदर्श वाक्य के साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विरासत को बचाया और हर क्षेत्र का विकास किया है।

श्री ठाकुर ने कहा उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में छोटे उद्योग विकसित हुये हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ मंदिर के गलियारों के साथ-साथ अयोध्या मंदिर के बुनियादी ढांचे को विकसित किया है। जीर्णोद्धार के बाद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आ रहे हैं। कई अन्य धार्मिक स्थल भी विकसित किए जा रहे हैं जो पर्यटन को आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान किया है। उज्ज्वला और अन्य जैसी योजनाओं ने लोगों, विशेषकर महिलाओं के जीवन को बदल दिया है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बिना जाति धर्म देखे विकास कर रही है।

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने की हालिया घटना के बारे में बात करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि, इस घटना को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *