संवाद सूत्र, मिरहची: आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर में थाना मिरहची पुलिसबल ने सीओ सदर राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में डीजे पर बज रहे देशभक्ति के तरानों की धुन पर नगर के चारों मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकाली।


बुधवार की शाम थाना मिरहची पुलिसबल ने सीओ सदर के नेतृत्व में नगर के मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति की अलख जगाने का कार्य किया। तिरंगा यात्रा में शामिल पुलिसकर्मी डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर थिरक रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के चारों मार्गों से होती हुई नगर के चौराहे पर स्थित यादव मार्केट पर पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में सीओ सदर राघवेंद्र सिंह राठौर, प्रभारी निरीक्षक मिरहची छत्तरपाल सिंह, थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक अनिरूद्ध कुमार शाक्य, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, हैडमुहर्रिर प्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह, मोहनलाल गौतम, अशोक कुमार, नरेश यादव, मुकेश कुमार, विकास कुमार, रनवीर सिंह, रवेंद्र कुमार, अमित कुमार, मोहित कुमार, अरबाज खान, शमशेर खान, बीरेंद्र कुमार, दिलशाद, अमित चौधरी सहित दर्जनों कांस्टेबल शामिल रहे।
————-
तिरंगा यात्रा पर जगह जगह व्यापारियों ने बरसाये फूल
————–
मिरहची नगर में निकली पुलिसबल की तिरंगा यात्रा पर नगर के छोटे बड़े व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। पुष्प वर्षा करने वाले व्यापारियों में संतोष सर्राफ, अतुल चौहान, अमित गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रदीप माहेश्वरी, खिलाडीराम साहू, हरेश गांधी, सुमंत गांधी, शीलेंद्र नायक, सूफी नसीर अली, हाजी सुनहरी, रियासत अली, अशोक उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, राजेश गुप्ता टिंकू आदि व्यापारी शामिल थे।
फोटो कैप्सन–मिरहची नगर में तिरंगा यात्रा निकालते पुलिसकर्मी।
–पुलिसबल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा करते व्यापारी।
