संजय शर्मा

1 से 7 नवंबर तक घर-घर जनसंपर्क चलाएगी भाजपा: राकेश मिश्र अनावा

निकाय में अध्यक्ष पद और सभासद पद सिंबल से लड़ायेगी भाजपा: राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके विधिवत शुभारंभ हुआ।

बैठक में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया व विचार भी रखे गए।

बैठक शुभारंभ से पहले विधायक हरीश शाक्य के पितृशोक पर सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा 01 नवंबर से 07 नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान है। इसमें पार्टी निरंतर घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी। घर-घर संपर्क अभियान में सांसद, विधायक, एमएलसी, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता निरंतर घर-घर जनसंपर्क करेंगे। सभी नगर निकाय में 11 सदस्यी चुनाव संचालन समिति बनेगी। नगर निकाय में कोई भी कार्यकर्ता निष्क्रिय ना रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा नगर निकाय चुनाव में भाजपा सभी निकाय में कमल खिलाएगी। पार्टी अध्यक्ष पद और सभासद पद को सिंबल से चुनाव लड़ायेगी। पार्टी कार्यकर्ता मतदाता संपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान, बूथ विजय संपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगे।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य पूर्व मंत्री बहोरनलाल मौर्य वरिष्ठ नेता डी0के0 भारद्वाज राजीव शर्मा डॉ0 नाजिया आलम शारदाकांत शर्मा एमपी सिंह राजपूत तेजपाल सागर गौरव गुप्ता आशीष शाक्य राजीव तोमर समेत तमाम महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *