संवाद सूत्र, मिरहची: आगामी समय में नगर निकाय चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय बने हुये हैं। इसी क्रम भाजपा नेतृत्व ने नगर निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से चुनाव संयोजक और समन्वयकों की नियुक्ति की है।

नवगठित नगर पंचायत मिरहची में भी पहली बार नगर पंचायत का चुनाव होना है। भाजपा नेतृत्व निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। नेतृत्व ने नगर पंचायत चुनाव में सफलता प्राप्त करने हेतु पूर्व विधायक व पूर्व एम.एल.सी. सुधाकर वर्मा को नगर पंचायत मिरहची का चुनाव संयोजक बनाया है, वहीं ब्लाक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा को चुनाव समन्वयक बनाया है। सुधाकर वर्मा को चुनाव संयोजक एवं रवि वर्मा को चुनाव समन्वयक बनने पर भाजपा मिरहची मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिकरवार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरन कुमार, रिंकू वर्मा पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, हिमालय सिंह लोधी, इंजी. राकेश वर्मा, देवेंद्र चौहान, सत्यदेव वर्मा, चंद्रवीर वर्मा, सीटू वर्मा आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

फोटो कैप्सन–नगर पंचायत मिरहची के चुनाव संयोजक सुधाकर वर्मा।

–नगर पंचायत मिरहची समन्वयक ब्लाक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *