कालपी जालौन

कालपी जालौन कोतवाली कालपी में आज दिनांक 25/09/2022 को नवरात्रों के पावन पर्व को लेकर प्रशासन ने पीस कमेटी बैठा बुलाई जिसमें दोनों धर्मों के जिम्मेदार पहुंचे जिसमें उपजिलाधिकारी कालपी ने सभी सम्मानित प्रतिनिधियों से वार्ता की सभी लोगों से परिचय भी किया व सभी पत्रकारों से बातचीत की जिसमें सभी को सूचित किया गया आज मीटिंग का उद्देश्य है हम सभी को मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखना है व जिन जगहों पर मुर्तियां स्थापित की जा रहीं हैं वहां पर सभी को खास नजर रखनी है जिससे पूजा करने वाले भक्तों को व माताओं बहनों को बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्याएं न हो पाए कोई ग़लत प्रकार के लोग समस्याओं को उत्पन्न न कर सके

उपजिलाधिकारी कालपी ने बताया जहां पर भी मूर्तियां स्थापित किया जा रहा है पहले परमीशन ले लें तभी स्थापित करें ये बहुत ही सरल प्रक्रिया है एक प्रार्थना पत्र लिखें और कालपी कोतवाली में जाकर सिग्नेचर करा लें उसके बाद उपजिलाधिकारी के पास जाकर उसी प्रार्थना पत्र को लेकर आयें जिसमें हम परमीशन दे देंगें आसानी से परमीशन मिल जाएगी और बताया नवरात्रि पर्व को देखते हुए रोड पर स्थित मीट की दुकान व अंडे के ठेला लगाने वालो को सख्त निर्देश दिए जाते हैं नवरात्रि तक अंडे मंदिरों के आसपास नहीं बेंच सकते और बिजली विभाग को भी नवरात्रि पर्व पर लाईट समय पर देने को निर्देशित किया है व नगर पालिका परिषद को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह को भी व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह वैसे भी बहुत ही सरल और अच्छा नेतृत्व करने वाले प्रभारी हैं थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह ने कहा हम नगर व कालपी कोतवाली क्षेत्र में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों को पूरा आश्वासन देते हैं किसी भी प्रकार के क्राइम को नहीं पनपने देंगे और शांति व्यवस्था बनाए रखना ही मेरी पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *