संजय शर्मा

बदायूं (नाधा) । अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन न्यू आक्सफोर्ड विद्यालय में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने वर्तमान समस्याओं के निराकरण, सूक्ष्म जगत के परिशोधन और विश्व शांति की कामना से यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की। सायं को विराट दीपयज्ञ हुआ। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे 5001 दीप प्रज्ज्वलित किए।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक कथा शिरोमणि परमेश्वर साहू ने कहा कि यज्ञ से सभ्यता संस्कृति और संस्कारों को पोषण मिलता है। वहीं यज्ञीय ऊर्जा से जीवाणुओं, विषाणुओं का शमन करती है। उन्होंने कहा कि विचार क्रांति से ही मानव में देवत्व का उदय होगा। बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार दें। युवाशक्ति असंभव को संभव बनाने की सामर्थ्य रखती हैं। सहायक टोली नायक अशोक पटेल ने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन से व्यक्तित्व निखरता है। युवाशक्ति श्रेष्ठ कार्यों से जुड़े, समाज में फैली बुराईयों को दूर कर गांवों जागृत तीर्थ बनाए। शांतिकुंज के खुदीराम, जयोम डहेरिया, विनोद निहम ने क्रान्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

समाजसेवी ध्रुव यादव, मोना यादव, रामबाबू अमिता महेश्वरी विवेक कुमार शेर सिंह ने

गुरु पूजन, देवपूजन, शक्तिकलश का पूजन किया। यज्ञ भगवान की मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र का जप, तप, साधना, स्वाध्याय, संयम, सेवा के अलावा समयदान और अंशदान का संकल्प लिया। यज्ञ में सहयोग करने वाली देवकन्याओं और मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुखपाल शर्मा, दीवान सिंह, मनोज मिश्र, दिनेश चंद्र गुप्ता, महेश चन्द्र वार्ष्णेय, अनेक पाल सिंह, ध्रुव यादव, मालती देवी, मोना, निरोत्तम यादव, ममता पाल, मोनी, उपदेश, अशोक गुप्ता, मटरूमल, प्रदीप कुमार, चंद्रपाल, सचिन देव, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *