अलीगढ़ : मंडल अध्यक्ष अन्नू ने बताया कि आज भारतीय राजनीतिक चिंतक और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती है देश में हर साल 25 सितंबर को अंतोदय दिवस मनाया जाता है अंतोदय अर्थात समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय देश में गरीबों के उत्थान के लिए कई अंत्योदय योजना चलाई जा रही है

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) के कार्यकर्ता भी रहे उपाध्याय जी ने भारतीय सनातन परंपरा को नवीनतम युग के अनुसार करने के लिए मानववाद की विचारधारा प्रकट की उसी के अनुरूप हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए| इसमें मुख्य रूप से शशांक वर्मा समाजसेवी सीटू वर्मा वार्ड अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा योगेश कश्यप छोटे लाल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
