*पति के चारपाई से हाथ पैर बांध कर गला काट कर की थी हत्या*
अलीगढ l चंडौस – थाना अकराबाद क्षेत्र के क़स्बा कोड़ियागंज में एक कातिल पत्नी द्वारा अपने पति को चारपाई से हाथ पैर बांध धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है l पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है l क़स्बा कोड़ियागंज में 14 अगस्त की देर रात्रि में घर में सोये हुए भावुद्दीन उर्फ़ नहना पुत्र नजीर खां की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने के सम्बन्ध में फ़ख्ररुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था l पुलिस ने ज़ब जांच शुरू की तो हत्या से जुडी कड़ियों को जोड़ते हुए ज़ब मृतक के परिजनों व मृतक की पत्नी सीमा से कड़ाई से पूछताछ की तो सीमा टूट गई और उसने अपने ही पति की हत्या करने का जुर्म-कबूल कर लिया l साथ ही मृतक पति की प्रताड़ना की पूरी कहानी पुलिस के सामने खोलकर रख दी l मृतक की पत्नी सीमा ने पुलिस को अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि देर रात्रि में पति चारपाई पर सो रहा था इसी दौरान उसके हाथ व पैरों को बांध दिया फिर चारपाई पर ही धारदार हथियार से पति का गला काट कर हत्या कर दी थी l पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार – हंसिया भी आरोपिता की निशानदेही पर बरामद कर लिया है l वही सीओ वरला अभय पांडेय ने बताया कि पुलिस की गहनता से छानबीन में मालूम हुआ कि पत्नी ने ही पति की हत्या की है l आरोपिता ने जुर्म कबूल करते हुए बताया है कि पति द्वारा किए गए अत्याचारों से परेशान होकर उसने ही पति की हत्या कर दी थी l

*पति अत्याचारों से परेशान होकर की थी हत्या*
पति की हत्या करने बाली पत्नी सीमा ने पुलिस के सामने जूम कबूल करते हुए अपने पति के द्वारा किए गए अत्याचारों की पूरी कहानी सुनाते हुए बताया कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था और उसकी पुत्री के साथ भी मारपीट करता था l पति के द्वारा आए दिन मारपीट करने व प्रताड़ित करने से दुःखी होकर उसने पति की हत्या करने का ठान लिया था और मौका मिलते ही सोते हुए पति की हाथ पैर बांध कर गला काट कर हत्या कर दी l
