बदायूँ : भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 7 अक्टूबर 2021 को देश के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों के प्रमुख के तौर पर अनवतरत रूप से 20 वर्ष पूर्ण किए गए।

2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इसके उपरांत होने वाले प्रत्येक चुनाव में वे अपराजेय रहे, एक कुशल शासक एवं उत्कृष्ट नेतृत्व कर्ता के रूप में नरेन्द्र मोदी के दो दशक की उपलब्धियों पर पर चर्चा के लिए आगामी 21 अगस्त 2022 दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे स्थान- कृष्णा लॉन बदायूँ में एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी का मुख्य उद्बोधन होगा। इस सेमिनार में मुख्य रूप से समाज के प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *