बदायूँ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जिला चिकित्सालय बदायूं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों भाजपाइयों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन नगर बिसौली, बदायूँ क्लब, कार्यालय जिला पंचायत और मेडिकल कॉलेज में किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के माध्यम से मना रही है उनके जन्मदिन पर देश भर में जगह जगह रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव भारत को विश्व का सिरमौर बनाने के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं उन्होंने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए ही देश को विकास की गति दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव अंतोदय के सिद्धांत पर सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से जन- जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं और ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद पाठक ने रक्तदान करने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार जताया।

इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता चेयरमैन दीपमाला गोयल बदायूं क्लब पहुँचे जहां नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नमो प्रदर्शनी का भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके विधिवत उद्घाटन किया। प्रदर्शनी उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष ने स्कूली बच्चों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर पीएम मोदी जी जन्मदिन मनाया।

मंत्री बीएल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों से आवाहन किया कि कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं बदायूं के नगरवासियों को प्रदर्शनी देखने के लिए अवश्य आमंत्रित करें।

इसी तरह जनपद बदायूं के सभी 21 नगर निकाय में तीन दिवसीय नमो प्रदर्शनी का आज शुभारम्भ किया गया। अलग-अलग निकाय में जनप्रतिनिधियों ने नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।नगर पालिका परिषद उझानी का शुभारंभ मंत्री बीएल वर्मा बिल्सी, कछला विधायक हरीश शाक्य कुंवरगांव, वजीरगंज विधायक महेश चन्द्र गुप्ता दातागंज राणा प्रताप सिंह सहसवान, बिसौली, रुदायन सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ककराला, गुलड़िया पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उसावां, अलापुर विधायक राजीव कुमार सिंह उसहैत नेकपाल कश्यप फैजगंज पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव सैदपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय इस्लामनगर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव सखानू जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मुड़िया पूनम यादव दहगवाँ पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के कर कमलों से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

 

इस मौके पर सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पूनम यादव चेयरमैन आकाश वर्मा उमेश राठौर रविन्द्र पाल सिंह धीरेंद्र गुप्ता सुरेश राठौर अशोक भारतीय शारदेन्दु पाठक सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश शैलेंद्र मोहन शर्मा जितेन्द्र साहू अमन गोयल अजय मथुरिया धीरज सक्सेना दिनेश सिंह सहदेव सागर जोगेश पुष्पेन्द्र रजत प्रताप ज्ञानेंद्र चौहान गौरव सिंह अभिषेक शर्मा मनोज सुमित गोविंद जयसवाल उपेन्द्र अनुभव उपाध्याय अनु शर्मा वीरेश अरुण समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *