संवाद सूत्र, मिरहची: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पीपलेश्वर मंदिर प्रांगण में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाम को प्रारंभ हुये मटकी फोड़ कार्यक्रम में मिरहची, जिन्हैरा, कुटैना, नगला चहबच्चा गांव के युवाओं ने भाग लिया।

कई राउंड मटकी तक पहुंचने से पहले बिगड़ रहे प्रामिण को तीसरे राउंड में सफलता मिल गई। और कुटैना मांफी गांव के युवाओं ने मटकी फोड़ दी। मटकी फोड़ कार्यक्रम के आयोजक कमेटी के लोगों ने विजयी टीम के खिलाडियों को 11 हजार रूपये नगद राशि भेंटकर सम्मानित किया। शनिवार की सुबह पीपलेश्वर मंदिर पर पूड़ी सब्जी का विशाल भंडारा हुआ जिसमें सैकड़ों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *