जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

सहसवान (बदायूँ) मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र का हैं। गुरूवार रात गौकशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल हो गये। पुलिस ने चार तस्करो को गिरफ्तार किया है जबकि तीन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गये। मौके से दो कुन्तल गौमांस व गौवंशीय अवशेष, पशु काटने के उपकरण व अवैध असलाह बरामद हुआ है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर के जंगल में कुछ व्यक्ति छोटे लल्ला के लिप्टिस के बाग में गौकशी करने वाले है । मुखबिर से मिली सूचना पर निरीक्षक अपराध सहसवान दीगम्बर सिंह ने थाना सहसवान से अन्य पुलिस बल को तलब कर जंगल को घेराबंदी करते हुए गौकशो को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस की घेराबंदी से बौखलाए गौकशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल हो गये जबकि तीन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये। गिरफ्तार हुए अपराधियों ने अपना नाम दिलशाद पुत्र दिलावर पठान , आरिफ पुत्र दुल्हे , बन्ने मियाँ पुत्र दुल्हे , नूरआलम पुत्र शमशाद और अपने फरार साथियों के नाम वसी अहमद पुत्र अजीजअहमद, छोटे लल्ला पुत्र मोहब्बत और आले हसन पुत्र नूर मोहम्मद बताया है। सभी अपराधी थाना सहसवान के ग्राम भीकमपुर के रहने वाले है।

पुलिस को मौके से 02 कुन्तल गौमांस व गौवंशीय अवशेष , पशु काटने के उपकरण, दो कुल्हाडी , 06 छुरी , 01 तराजू ,01 बाट , एक लकडी का ठिया, गौवंशीय पशु के पैर वाँधने मे प्रयोग की गयी रस्सी 02 टुकडा , तमंचा , बन्दूक, कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायल हुए तस्करो को उपचार के लिए सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया है।

एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की थी। जिस पर अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया जवाबी कार्रवाई में दिलशाद और आरिफ के पैर में गोली लगी है। फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है. उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *