जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

सहसवान ( बदायूँ ) गौवध की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की तस्करों से शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग

मे एक तस्कर घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसका साथी अंधेरे मे भाग निकला।

 

सहसवान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति टेडाघाट पुल के बराबर से जाने वाली चकरोड पर आगे चलकर गौकशी करने वाले है । सूचना पर सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह मय पुलिस टीम के बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की . वही पुलिस टीम को देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से एक तस्कर आलम पुत्र यासीन उर्फ आसीन निवासी ग्राम भवानीपुर खैरु थाना सहसवान घायल हो गया जबकि दूसरा तस्कर फायर करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल तस्कर को सीएचसी सहसवान में उपचार के लिए भर्ती कराया । पुलिस फरार तस्कर हारिश पुत्र इदरिश निवासी मो0 पठान टोला थाना सहसवान की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को मौके से एक रास गाय(बछिया), पशुओं के वध करने के उपकरण एक कुल्हाडी, 04 छुर्री , 01 तराजू ,03 वाट , एक प्लास्टिक की थैली में काली पालिथीन, एक लकडी का ठीया गाय के पैर वाँधने मे प्रयोग किये गये हरे रंग का दुप्पटा व सफेद रंग का अंगौछे का 03 टुकडा (हरी व नीली व काली प्लास्टिक की वोरियों के टुकडे) तमंचा, कारतूस भी मिले हैं। आरोपी के विरूद्ध पहले से ही गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम मे सहसवान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह , उ0नि0 रामेन्द्र सिंह , मु0आ0 राजेश प्रताप सिहं , कां0 सुनील कुमार , नदीम अहमद , रमन अत्री , दीपू चारग , नगेन्द्र सिंह , देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *