बदायूँ : 12 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की अध्यक्षता में सोमवार को अटल विहारी बाजपेयी सभागार में 50 लाख रुपए व 25 लाख रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यां व परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की ।

बैठक में सीडीओ ने डीईएसटीओ को निर्देश दिए कि समितियां जो लटकाए बैठी हैं ऐेसे पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यां की लिस्ट बनाकर उनको हस्तांरित किया जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि विकासखण्ड उझानी के अन्तर्गत ग्राम मिहौना में नाली का कार्य होना था, ग्राम प्रधान बनने नहीं दे रहे हैं, कह रहे हैं कि पहले सीसी रोड बन जाए, उसके बाद बनेगी। इसके लिए सीडीओ ने डीपीआरओ को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर डीईएसटीओ प्रदीप कुमार, पीओ डूडा देवेश कुमार अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

—-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *