हाथरस, (ब.शि.) । बसपा से निलंबित पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्‍याय की पत्नी सीमा उपाध्याय अब भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष की दावेदार होंगीं। वे फतेहपुर सीकरी से सांसद रह चुकी हैं। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा। उनके सामने उनकी देवरानी ऋतु उपाध्याय भाजपा से थीं। जीत सीमा की हुई। भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर सीमा उपाध्याय पार्टी के जिला कार्यालय पर दोपहर सदस्यता लीं।  चुनाव से एक दिन पहले पार्टी से निष्काषित किए गए रामवीर के बेटे चिराग और अन्य 11 लोगों की भी पार्टी में वापसी हुई। खास बात यह है कि सीमा उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशी अपनी देवरानी ऋतु उपाध्याय को वार्ड 14 से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हराया था। ऋतु उपाध्याय को कुर्सी हासिल करने से रोक अब सीमा उपाध्याय की खुद भाजपा से ताजपोशी होगी। इस बात की पुष्टि भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *