समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज बदायूं के पूर्व विधायक श्री आबिद रजा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलीम शेरवानी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
