BUDAUN SHIKHAR
प्रयागराज
रिपोर्ट ( निलेश साहू)
आपको बता दें कि प्रदेश में बढ़ रही घटनाएं से प्रयाग राज पुलिस का नया योजना, गुड मॉर्निंग प्रयाग राज पुलिस इस योजना से आम जनता को काफी फायदा देखने को मिलेगा, जैसे सुबह मे निकलने वालों के साथ आए दिन लोगों के साथ छेड़ छाड़, और छीना छपटी जैसे घटनाये से आज सुबह 06:30 बजे स्थान चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में, गुड मॉर्निंग प्रयागराज पुलिस योजना का शुभारंभ किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के द्वारा किया गया। गुड मॉर्निंग प्रयागराज योजना सम्पूर्ण जनपद में लागू है। बताया गया इससे बढ़ रही घटनाओं से राहत मिलेगी, गुड मॉर्निंग प्रयागराज पुलिस का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर एवम् मैत्रीपूर्ण संवाद स्थापित करना है। इससे प्रातः कालीन पुलिसिंग और सुदृढ होगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रयागराज पुलिस प्रातः काल पार्क , विद्यालयों सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं पहुंचकर आम जनता का कुशल क्षेम लेगी। समस्याओं से रूबरू होकर उसका तत्काल समाधान करेगी। इसका मकसद आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना। गुड मॉर्निंग प्रयागराज पुलिस योजना से मित्र पुलिस की नींव और सुदृढ होगी।।