BUDAUN SHIKHAR
बदायूँः 20 अक्टूबर

किसी भी देश, प्रदेश की आर्थिक मजबूती में उद्योग, व्यापार, कारोबार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रदेश की राजस्व वृद्धि में व्यापारियों का सहयोग आवश्यक होता है। व्यापार, उद्योग की बढ़ोत्तरी से जहां लोगों को रोजगार मिलता है तो वहीं उन्हें उपयोग की जाने वाली आवश्यक वस्तुएं भी समय से मिलती रहती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों की स्थापना हो रही है और व्यापारियों के हित में कई सुविधाएं भी दी जा रही हैं। व्यापारी एवं उपभोक्ताओं के हित में प्रदेश सरकार ने कई निर्णय लिए हैं। व्यापारियों के हित में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। जिसके द्वारा उनकी समस्याओं के निस्तारण, सुझाव आदि लिए जाते हैं।
प्रदेश सरकार ने वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारी की किसी दुर्घटना में मृत्यु होने पर व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि 05 लाख रु0 से बढ़ाकर 10 लाख रु0 कर दी है। उसी तरह एक अप्रैल, 2019 से जीएसटी पंजीयन हेतु थ्रेसहोल्ड सीमा 20 लाख रु0 से बढ़ाकर 40 लाख रु0 कर दी है। प्रदेश सरकार ने जीएसटी के अन्तर्गत कम्पाउन्ड की थ्रेसहोल्ड सीमा 01 करोड़ रु0 से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रु0 कर दी है। व्यापारियों के हित में 50 लाख रु0 तक के टर्नओवर के सेवा प्रदाता व्यापारियों के लिए कम्पोजीशन स्कीम लागू की है। प्रदेश सरकार ने नेचुरल गैस पर अतिरिक्त वैट समाप्त कर दिया है, इससे यूरिया के दामों में कमी आई है। यूरिया के दामों में कमी आने से किसानों में खुशी की लहर आई है। नैचुरल गैस पर वैट 10 प्रतिशत किये जाने से घरेलू उपभोक्ताओं एवं उद्योगों को राहत मिली है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए सभी के हित में कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *