संजय शर्मा

बदायूं । कादरचौक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निधानपुरा में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती पर पोस्टर व रंग भरो प्रतियोगिता हुई। सर्वश्रेष्ठ स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों का पवित्र अंत:करण ज्ञान को प्रखर और वातावरण को सुगंधित करता है‌। प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह दीवला ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कार ही बच्चों को महान बनाते और महान लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। बच्चों की रुचियां पहचानें और उन्हें सुनहरा अवसर प्रदान करें। शिक्षक संदीप कुमार, हरिश्चंद्र निर्णायक रहे। रंग भरो प्रतियोगिता में सविता, वर्षा, अंशुल, सूरज, क्षमा शर्मा ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दिशा प्रथम, मुन्नी द्वितीय, सुषमा तृतीय रहीं। इस मौके पर अभिषेक तुलसी प्राची मौसमी अर्जुन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *