BUDAUN SHIKHAR
लखनऊ :
देर रात तक जारी हो सकती है मंत्रियों के विभाग आवंटन की सूची, 27 से 28 मंत्रियों के विभाग आवंटन की सूची हो सकती है जारी, कल शपथ लेने वाले 23 मंत्रियों के साथ सूची में शामिल होंगे कई पुराने नाम, नए मंत्रियों के विभाग आवंटन के चलते पुराने मंत्रियों के विभागों में भी होगा फेरबदल।
योगी मंत्रिमंडल के 4 पुराने कद्दावर मंत्रियों के विभाग में फेरबदल तय : सूत्र
श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और सतीश महाना के विभाग में फेरबदल होना तय : सूत्र
2 अन्य पुराने मंत्रियों की हो सकती है ‘विभागीय तरक्की’, दी जा सकती है अहम विभाग की जिम्मेदारी : सूत्र
3 नए कैबिनेट मंत्रियों को दिए जाएंगे अहम विभाग, कल शपथ लेने वाले 3 कैबिनेट मंत्रियों को दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी।
ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह को सिंचाई या स्वास्थ्य विभाग की मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी ।
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज के साथ ग्राम विकास विभाग की मिल सकती है जिम्मेदारी।
अशोक कटारिया को मिल सकता है परिवहन विभाग ।
रविंद्र जयसवाल को दी जा सकती है बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्री कमल रानी को भी बड़े विभाग की दी जा सकती है जिम्मेदारी
आज देर रात्रि तक जारी हो सकती है सूची।