*संवाददाता -अभिषेक वर्मा*

*बदायूँ/यूपी-* हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त तिथि और राहुकाल के विषय में देखा जाता है शुभ और अशुभ समय का ध्यान रखा जाता है। पंचांग के अनुसार आज 05 फरवरी 2023, रविवार के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है आज के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित माघ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान, दान और भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है और जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

माघ मास भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन श्री हरि गंगाजल में वास करते हैं इसलिए इस दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है आज यानी 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा है। यह पूरे माघ महीने के स्नान,दान,पुण्य,जप एवं तप का आखिरी दिन है।दातागंज क्षेत्र के बेला डाड़ी गंगा घाट पर श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था। गंगाघाट पर कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने रविवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त के दौरान गंगा में डुबकी लगाई, घाट पर लगे माघ मेला में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। घाट से जुड़े चार-पांच स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भंडारों का आयोजन किया। दातागंज सी.ओ कर्मवीर सिंह

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुद कमाल संभालते हुए व्यवस्था का निरीक्षण करते दिखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *