*बदायूँ में महिला इंस्पेक्टर की पहल: पति-पत्नी के बीच आई दरार को खत्म कर रहीं महिला थाना प्रभारी ने 18 दिन में लगभग 32 जोड़ों का बचाया घर*
*संवाददाता – अभिषेक वर्मा*
*बदायूँ/यूपी-* प्रदेश बदायूँ में महिला थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रेनू सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं उनके सुर्खियों में बने रहने का कारण हैं पति पत्नी के बीच होने वाले विवादों को खत्म कर दोनों में सुलह कराना है महिला थाने की थानाध्यक्ष रेनू सिंह पति-पत्नी के बीच टूट रहे रिश्तों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करती दिख रही हैं उन्हें इस कार्य में सफलता भी मिल रही है महिला थाना अध्यक्ष रेनू सिंह ने अभी 18 दिनों में 32 जोड़ों को मिलवा हैं महिला थाने में पारिवारिक विवाद के आने वाले मामलों में रेनू सिंह पति-पत्नी के बीच पहले काउंसलिंग करती हैं 3 से 4 तारीखों में रेनू सिंह दोनों पक्षों को सन्तुष्ट कर आपसी सहमति से समझौता करा देती हैं इनदिनों उन्होंने लगभग 32 मामलों में पति पत्नी के परिवार को टूटने से बचाते हुए समझौता करवा चुकी हैं दिन शुक्रवार को काफी सालों से अलग रह रहे पति-पत्नी को मिलाया है पति-पत्नी का समझौता कराकर उनके बीच का मनमुटाव दूर किया महिला का अपने पति काफी समय से विवाद चल रहा था।

विवाद के कारण पत्नी अपने पति से अलग रह रहीं थीं। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी दोनों से बातचीत कराकर थाना अध्यक्ष ने दोनों को समझा बुझाकर विवाद को खत्म करा दिया दोनों को थाने से हँसी खुसी विदा कर दिया। महिला थाना अध्यक्ष रेनू सिंह ने बताया कि जब वह काउंसलिंग करतीं हैं तो उस समय केवल पति-पत्नी ही मौजूद रहते हैं। इसकी वजह यह है कि विवाद का कारण कुछ भी नहीं होता है, मामूली बातों को लेकर विवाद बढ़ जाता है। दोनों को समझाकर विवाद खत्म करा दिया जाता है। साथ ही कहा कि एक महिला थाना प्रभारी के रूप में मैं अपने क्षेत्र की महिलाओं को केवल एक संदेश देना चाहूंगी कि वे मेरे क्षेत्र में सुरक्षित हैं अब समय बदल गया है और महिलाएं जो पहले सिर्फ साड़ी पहनने तक ही सीमित थीं, प्रगतिशील दुनिया के हिसाब से खुद को ढाल रही हैं , महिलाओं को विभिन्न मोर्चों पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वे अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में महिलाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। वही नगर व क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं का कहना है कि हम सभी उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त करते है कि ऐसी ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ तेजतर्रार महिला पुलिस अधिकारी हमारे जनपद में तैनात है इनके द्वारा स्कूल कॉलेज, मंदिर हर हर गली मोहल्ले चौराहे तिराहे मैन मार्किट पर भृमण कर पैदल गश्त के साथ साथ हम सभी को मजबूत रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए जाते है। हम सभी इनकी अच्छी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते है। यह हमारे लिए प्रणास्रोत है।
