बरेली महाराष्ट्र से जुड़े बरेली के प्लाईवुड उद्यम से लेकर बेंगलुरू में इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करने वाले छात्रों को इंडिगो एयरबस की उड़ान से फायदा पहुंचने वाला है। बरेली के प्रसिद्ध जरी जरदोई के एक्सपोर्ट भी महाराष्ट्र के बाजार से जुड़े हुए हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में भी डॉक्टरों के सुगम आवागमन से इलाज की राह में दूरी का रोड़ा नहीं होगा।

Mumbai-Banglore Flight News उड़ान से मिलेंगे उद्यम, शिक्षा और चिकित्सा को पंखमुंबई और बेंगलुरू के लिए नानस्टाप उड़ान भले ही बरेली एयरपोर्ट से शुरू हो रही है, लेकिन इसका फायदा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और रामपुर तक के लोगों को मिलेगा। यही वजह है कि शेड्यूल जारी होते ही सीटों की बुकिंग तेजी से होने लगी। बेस फेयर की सीटें बहुत तेजी से बुधवार रात तक बुक हो चुकी है।

अब दो घंटे में पहुंचे बरेली से मुंबई

इंडिगो से जारी शेड्यूल में 12 अगस्त को 6ई 0828 नंबर फ्लाइट मुंबई से 9.25 बजे उड़कर बरेली 11.30 बजे पहुंचेगी। फिर यही एयरबस 12.30 बजे उड़ान भरकर मुंबई दोपहर 2.20 बजे पहुंचेगी। मुंबई रूट पर हफ्ते में मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार रविवार को उड़ान दी जा रही है।

हफ्ते में तीन दिन बेंगलुरू के लिए उड़ान

14 अगस्त को बेंगलुरू से सुबह 8.40 बजे एयरबस बरेली के लिए उड़ान भरेगी। यहां 11.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 12.30 बजे दोबारा बरेली से उड़कर दोपहर 3.20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। बेंगलुरू के रूट पर एयरलाइन सोमवार, बुधवार, शनिवार को उड़ान दे रही है।

मुंबई के लिए किराया 3699 रुपये

फ्लाइट में काम्पलीमेट्री स्नेक्स दिए जाएंगे। यात्रा के दौरान फ्लाइट में 15 किलो का हैंड बैग तक यात्री साथ ले जा सकेंगे। मुंबई के लिए बेस फेयर 3699 रुपये तय हुआ है। जबकि बेंगलुरू के लिए बेस फेयर 4599 तय हुआ है।

=====

बरेली के लोगों के लिए बहुत बड़ी सुविधा मिल रही है। बरेली प्रशासन ने लंबी पैरवी की। लंबी दूरी की उड़ान से उद्यम, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में बरेली के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा।  नितीश कुमार, डीएम बरेली

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *