BUDAUN SHIKHAR

बरेली

——————————-
कोरोना के दृष्टिगत लागू किए गए लॉक डाउन के दौरान जनपद बरेली में उचित दर दुकानों पर सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल 2020 तक कुल 650404 राशन कार्डों पर वितरण कराया जा चुका है जिनमें से 194382 राशन कार्डों पर निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र खाद्यान्न वितरण से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *