BUDAUN SHIKHAR
संभल जिले के कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई में जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह द्वारा छोटी दीपावली के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में 1000 दीप जलाकर दीप उत्सव मनाया गया। कलेक्ट्रेट प्रसाद दीपों की ज्योति से जगमगा उठा । जिलाधिकारी ने सभी को दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी ,मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ,जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ,जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला ,बेसिक शिक्षा अधिकारी विरेंद्र प्रताप ,वन विभाग अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,सभी सीडीपीओ इत्यादि मौजूद रहे।