बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज बाल कल्याण समिति बदायूं के तत्वाधान में निर्धन छात्रों को अध्ययन कार्य में उन्नति हेतु सहयोग राशि के चेक प्रदान किए गए.

बाल कल्याण समिति बदायूं के मंत्री मनीष कुमार सिंघल ने कहा, निर्धन छात्रों के अध्ययन हेतु बाल कल्याण समिति प्रतिवर्ष 12 छात्रों को सहयोग राशि प्रदान करती है.

इस मौके पर व्यवस्थापक ओम प्रकाश वैश्य, बाल कल्याण समिति बदायूं के मंत्री मनीष कुमार सिंघल. सदस्य दिनेश कुमार वैश्य, कार्यालय प्रमुख राम प्रकाश गुप्ता ने सहयोग राशि के चेक प्रदान किए.

प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने आगंतुक बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, दिनेश कुमार शर्मा, ब्रजराज सिंह उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *