संजय शर्मा

संगति का असर मनुष्य पर ही नहीं पशुओं पर भी पड़ता है

बदायूं l आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग कोषाध्यक्ष विपिन जौहरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के मंत्री राजकुमार सत्यार्थी ने कियाl इस अवसर पर देव यज्ञ पंडित चंद्रभान शर्मा एवं पंडित संजीव कुमार शंखधार ने संपन्न करवायाl

मुख्य यजमान योग शिक्षक हरिओम वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन वर्मा रहीl पंडित संजीव शंखधर ने अपने व्याख्यान में एक कथा के माध्यम से समझाया की संगति का असर मनुष्य पर ही नहीं पशुओं पर भी पड़ता है इसलिए सभी मनुष्यों को अच्छा आचार विचार बनाने के लिए सत्संग में आना जरूरी है ,बिना सत्संग के विवेक उत्पन्न नहीं होता यह बात गोस्वामी तुलसीदास ने भी कही हैl इसलिए प्रत्येक रविवार को मधुबन कॉलोनी स्थित वैदिक यज्ञ शाला पर संपन्न होने वाले प्रातः 10:00 से 12:00 तक सत्संग में सभी सपरिवार पधारा करें जिससे जन जन तक ईश्वर की वाणी वेद का प्रचार प्रसार हो सकेl इस अवसर पर पंडित चंद्रभान शर्मा एवं विवेक जौहरी ने गीत प्रस्तुत किया, हरिओम वर्मा ने आर्य समाज के द्वितीय नियम की व्याख्या करते हुए बताया ईश्वर सर्व व्यापक सर्व शक्तिमान सर्वांतर्यामी सच्चिदानंद अजर अमर अभय नित्य पवित्र और सृष्टि करता है उसी की उपासना करने योग्य है l स्त्री आर्य समाज बदायूं की मंत्री श्रीमती शशि आर्य ने एक गीत के माध्यम से देव यज्ञ का महत्व बताया साथ ही आपने पंच महायज्ञ के बारे में भी संक्षेप में समझाया l इस अवसर पर युवा आर्य समाजी अनमोल गुप्ता देशराज सक्सेना सुरेंद्र पाल सिंह शाक्य उप प्रधान आर्य समाज बदायूं अक्षय सक्सेना विकास सक्सेना एडवोकेट रजनीश कुमार सक्सेना श्रीमती सुमन वर्मा श्रीमती शशि आर्य श्री गोपाल शर्मा विवेक जौहरी श्रेयांश वर्मा राघव सहित दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन विश्व कल्याण की भावना के साथ वैदिक शांति पाठ करते हुए संपन्न हुआ l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *