बिल्सी-आज नगर बिल्सी के रामा फार्म हाउस में सम्राट अशोक महान का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम की मुख्यअतिथि रहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ममता शाक्य ने बौद्ध भिक्षुसंघ एवं समाज के वरिष्ठजनों के साथ पंचशील ध्वज दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। यात्रा रामा फॉर्म हाउस से शहर के अटलचौक एवं अंबियापुर चौराहे से बदायूँ स्टैंड होते हुए कार्यक्रम स्थल रामा फार्म हाउस पर यात्रा का समापन हुई!

यात्रा का कई जगह गया नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।कार्यक्रम संयोजक दुर्वेश शाक्य ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।उपस्थित पूज्य भन्ते गणों के उपदेशों को ग्रहण किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी दीपक चौहान ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ अरविंद शाक्य चेतराम मौर्य डॉ बी पी मौर्य सभासद रामसिंह मौर्य राकेश शाक्य ने अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।ममता शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक महान ,चक्रवर्ती सम्राट, विश्व प्रसिद्ध शासक,अखंड भारत के निर्माता, मानवता के प्रतिबम्ब, और बौद्ध धर्म के सच्चे अनुयायी व प्रचारक थे। बुद्ध सेवा समिति रजि. बिसौली के समस्त पदाधिकारी जे पी शाक्य सत्यपाल शाक्य तीर्थ प्रसाद टिंकू शाक्य देवेंद्र गौतम चमन पाल गौतम के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
