बदायूँ : बिल्सी विधानसभा के प्रत्याशी हरीश शाक्य रविवार को बदायूँ पहुँचे। जहाँ कार्यकर्ताओं एवं जनता ने उनका जगह- जगह स्वागत किया। उनके बदायूँ घर पहुँचने पर धर्मपत्नी ने तिलक करके, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।उसके बाद श्री शाक्य अपने पैतृक गॉव कादराबाद पहुँचे जहाँ उन्होंने माता-पिता से आशीर्वाद लिया।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं कोविड नियम, आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए घर- घर संपर्क करने का आवाहन किया।
