संवाद सूत्र, मिरहची: बीरांगना रानी अबंतीबाई की 191 वीं जयंती नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। मंगलवार को मिरहची नगर के जिन्हैरा मार्ग स्थित राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज पर क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाल सिंह बंटी राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा और जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत ने हजारों सजातीय बंधुओं की उपस्थिति में बीरांगना रानी अबंतीबाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि बीरांगना ने जीवन पर्यंत महान योद्घा के रुप में अदम्य साहस का परिचय देते हुये रानी अबंतीबाई युद्ध के मैदान में वीरता के साथ दुश्मनों के छक्के छुडाती रहीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे महान योद्धाओं से सीख लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रण करना चाहिये।

 

बीरांगना रानी अबंतीबाई की विशाल शोभायात्रा नगर के चारों मार्गों पर भ्रमण करते हुये मारहरा को प्रस्थान कर गई। शोभायात्रा में शोभायात्रा संयोजक रामप्रताप लोधी, दीपू वर्मा, संजीव लोधी, संतोष सर्राफ, भाजपा के संभावित नगर पंचायत प्रत्याशी इंजीनियर राकेश वर्मा, रिंकू वर्मा, हरिओम लोधी, रामनिवास वर्मा, भागीरथ लोधी, बीरेंद्र सिंह, सहित हजारों लोधी समाज के लोग शामिल थे।

————

शोभायात्रा में खली पुलिस बल की कमी

————–

जिस संख्या बल के हिसाब से नगर में रानी अबंतीबाई की शोभायात्रा निकली सूचना के बावजूद पुलिस बल नगण्य था। शोभायात्रा में अडचन आने की स्थिति में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध नहीं था।

फोटो कैप्सन–बीरांगना अबंतीबाई की शोभायात्रा कासजातीय बंधुओं के साथ नेतृत्व कर रहे विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी।

–शोभायात्रा में शामिल ऊंट व अन्य झांकियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *