जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
उझानी (बदायूँ) उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत और शासन के निर्देशानुसार पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के समाज के प्रतेयक हिस्से में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिता मे छात्रा आराध्या, तृप्ति ,पूनम के चार्ट सराहनीय रहे।

उझानी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत और शासन के निर्देशानुसार पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय और ग्राम प्रधान अनार सिंह यादव ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उसके उपरांत न्याय पंचायत दहेमू के नोडल संकुल शिक्षक मनीष कुमार ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को समानता का अधिकार प्रदान करते हुए सशक्तिकरण किये जाने एवम सामाजिक सांस्कृतिक रूढ़ियों के विनाश हेतु यह कार्यक्रम संचालित है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के समाज के प्रतेयक हिस्से में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विद्यालय के प्रधानध्यापक संतोष उपाध्याय ने बताया कि बालिकाओं के सशक्तिकरण की बहुत आवश्यकता है क्योंकि मातृशक्ति ही हमे जीवन एवम पोषण देती है।
ग्राम प्रधान अनार सिंह यादव ने पूरी ग्राम पंचायत की मातृशक्ति के लिए कई योजनाओं के क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।
तदोपरांत विद्यालय के छात्र छात्राओं के मध्य चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बहुत सुंदर पोस्टर एवम चार्ट का निर्माण किया। छात्रा आराध्या, तृप्ति ,पूनम के चार्ट सराहनीय रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजयपाल, रेखा रानी , दुर्गा रानी उपस्थित रहे।
