संवाद सूत्र, मिरहची: कासगंज स्थित पूर्व आर.एस.एस. कार्यकर्ता सुनील वार्ष्णेय के माता पिता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेने आये प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का ब्रज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बा मिरहची चौराहे पर किया।

कासगंज निवासी पूर्व आर.एस.एस. कार्यकर्ता एवं भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता सुनील वार्ष्णेय के पिता विशंभर दयाल वार्ष्णेय एवं उनकी माँ सरोज देवी वार्ष्णेय की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करने आये भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का कस्बा मिरहची के चौराहे पर भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राम नाम का पटका गले में डालकर किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुये कहा कि वह पूरी तरह से तैयार रहें। पार्टी निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। इसके लिये बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करके ही चुनाव मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। स्वागत करने वालों में भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विनीत भारद्वाज, दुलारे सिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, शकुंतला साहू, हिमालय सिंह लोधी, पिंटू यादव आदि शामिल रहे।

फोटो कैप्सन–कासगंज कार्यक्रम में भाग लेने जाते प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को राम नाम का पटका पहनाकर स्वागत करते भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं पीछे खड़े हैं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *