संजय शर्मा

बदायूॅ।आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी व एकजुट होने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बदायूं के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने समिति के द्वारा स्वर्ग वाहन की व्यवस्था हेतु किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए समस्त आगंतुकों से स्वर्ग वाहन के क्रय हेतु अधिक से अधिक कर योगदान देने का आहवान भी किया। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी 23 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंथन किया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री राहुल चौबे, महामंत्री अजय मिश्रा, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, सुरेंद्र उपाध्याय, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्र, उमेश शर्मा, रविंद्र उपाध्याय, एड0 सुभाष शर्मा, आयुष भारद्वाज, राहुल चौबे, पुष्कल गौड़, डॉ0 भास्कर शर्मा, सुमित मिश्रा,

अरुण कुमार मिश्रा, सचिन भारद्वाज, राजीव शर्मा, आलोक पाठक, शांतनु दुबे, अमन मयंक शर्मा, नरेश शंखधार, आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *