संवाद सूत्र, मिरहची: ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल रहे श्रद्धेय कल्याण सिंह का 91 वाँ जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रहे और राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रहे श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह का जन्मदिवस भाजपाइयों व कर्मचारियों ने केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के मिरहची मंडल अध्यक्ष किरन लोधी, हिमालय सिंह लोधी, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया। इस अवसर पर ब्लाक सभागार में उपस्थित भाजपा समर्थकों एवं ब्लाक कर्मचारियों को संबोधित करते हुये किरण कुमार लोधी ने कहा कि बाबूजी ने हिंदू हित और राम मंदिर के लिये मुख्यमंत्री रहते हुये अपने पद को त्याग दिया था। ऐसे महान व्यक्तित्व को जीवन पर्यंत स्मरण करते रहेंगे। जन्मदिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह जैसे प्रतिभाशाली लौह पुरूष को देशवासी समय समय पर स्मरण करते रहेंगे। जन्मदिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संयुक्त बीडीओ यादवेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, हिमालय राजपूत, शीलू , मनोज लोधी अध्यक्ष सहकारी संघ मारहरा, सीटू वर्मा, जितेंद्र, योगेश, तरूण कुमार, मुबीन अहमद आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
फोटो कैप्सन–ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थकों व कर्मचारियों के साथ जन्मदिन मनाते भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण लोधी।