माधौगढ़ जालौन। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ तहसील माधौगढ़ की ग्राम पंचायत कैलोर में स्थित गांव के परिसर में चल रही है। श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस पर यजमानों द्वारा व्यास पीठ के पूजन के बाद कथा की शुरुआत करते हुए कथा में सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर खूब नाचे।

कथा व्यास आचार्य तेजस जी महाराज ने कहा कि अनुष्ठानों से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, जबकि भगवान भावनाओं से प्राप्त होते हैं। संसार में समृद्धि बढ़ी है, किन्तु शान्ति और तृप्ति कम हुई है। आहार शुद्ध होना आवश्यक है। आहार अशुद्ध होने पर जीवन का आधार ही अशुद्ध हो जाता है। उन्होंने श्रीराम, माता जानकी, लव कुश से जुड़े अनेक प्रसंगों को कथा द्वारा प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विह्विल कर दिया। कथा के समापन पर सभी श्रोताओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कथा में गुरु प्रसाद शर्मा जिला अध्यक्ष,पूनम सिंह राजावत प्रधान,विनय प्रताप सिंह राजावत प्रतिनिधि प्रधान कैलोर , शिवम राजावत , शत्रुघ्न सिंह , शिवेन्द्र सिंह चितौरा , भाई जी , महेश सिंह राजावत पतराही विधायक प्रतिनिधि, राजा भदौरिया , अमित बादल , प्रदीप चौहान , मनोज शिवहरे, दीपक उदैनिया प्रशान्त भदोरिया, शिवम गुप्ता, आशु राजावत विकास सिंह मनोज कुमार राजावत अकबरपुरा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *