बदायूँ : अम्बियापुर क्षेत्र के गांव दबिहारी में श्री शिव गायत्री मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भगवत महापुराण कथा का गायत्री महायज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। देवी देवताओं के रूप में सचे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।

कथा वाचक सुश्री पूनम शास्त्री ने भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्त की भक्ति ही ईश्वर के साक्षात दर्शन कराती है। श्रद्धा और भक्ति ने भक्त प्रहलाद को मारने के सारे प्रयास असफल कर दिए। भगवान ने नृसिंह अवतार लिया। भक्त प्रहलाद पर श्रीहरि की कृपा हुई।

कथा पूर्व श्री शिव गायत्री मंदिर पर वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ हुआ। मोनू प्रताप ने शक्तिकलश का पूजन किया। पुष्पों और जल की अमृत वर्षा हुई। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के काली मंदिर, होली चैराहा, ग्राम देवता मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर होती हुई कथा स्थल पर पहुंची।

देवी देवताओं के रूप में सजीं बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। ग्रामीणों ने भव्य आरती की।

इस मौके पर मोनू प्रताप, वरुण प्रताप, राम प्रताप, खिलाड़ी ठाकुर, नारद चैहान, महावीर ठाकुर, पवन, आशोक चैहान, पप्पू शाक्य, मुकेश, राजकुमार, सतेंद्र, मंजू, पुत्तू, ओमेंद्र, प्रमोद, सर्वेंद्र, राजू आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *