नगर पंचायत चुनाव में सफलता को लेकर हुई मंत्रणा

संवाद सूत्र, मिरहची: भाजपा के तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव मिलन पर्व श्रीमती जावित्री देवी बाबूराम माहेश्वरी मैरिज होम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के तत्वावधाननिकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओं की वार्ड गठन के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान की अध्यक्षता में दीपोत्सव पर्व मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नगर निकाय मिरहची चुनाव संयोजक पूर्व विधायक एवं एम.एल.सी. सुधाकर वर्मा ने कहा कि वर्तमान में लगभग आधा दर्जन प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिये चुनाव मैदान में दिनरात एक किये हुये हैं। में आप सभी से कह रहा हूं आप सभी अपनी टिकट के लिये प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में पार्टी से टिकट मांगने का अधिकार सभी को है, लेकिन पार्टी जिसे भी टिकट देती है सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर उसी को चुनाव में जीत दिलवाने के लिए प्रयास करेंगे, कोई भी प्रत्याशी पद का दावेदार एक दूसरे से वैमनष्यता नही रखेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नगर निकाय चुनाव समन्वयक व ब्लाक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा ने कहा कि ने बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के वोट नही बने हैं भाजपा कार्यकर्ता बी. एल. ओ. अथवा संबंधित कर्मचारी से मिलकर अधिक से अधिक वोट बनवायें। अगर कोई वोट गलत तरीके से बनवाया गया है तो उसको शिकायत के माध्यम से कटवायें। सभी वार्ड अध्यक्ष अपने अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिये अभी से जुट जायें। बैठक को संबोधित करते हुये मिरहची मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान ने मिरहची नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी को जीत दिलाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। बैठक का संचालन जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत ने किया। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला साहू, युवा मंडल अध्यक्ष अतुल सिकरवार, संभावित भाजपा प्रत्याशी हिमालय सिंह लोधी, पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को पूर्ण लगन और मेहनत के साथ जिताने में सहयोग करें।

दीपोत्सव महोत्सव बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बैठक को नगर पंचायत चुनाव संयोजक सुधाकर वर्मा, चुनाव समन्वयक ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा, दर्शन सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान, जिला उपाध्यक्ष शकुंतला साहू, सियाराम वर्मा, नरपत सिंह वर्मा, किरन माथुर, अतुल सिकरवार, बौबी साहू, हरिपाल सिंह, भागीरथ लोधी, डा. राजकुमार राजपूत, इंजी. राकेश राजपूत, जयप्रकाश कश्यप, डा. विकटपाल कश्यप, बीरेंद्र सिंह एडवोकेट, बौबी साहू, सियाराम वर्मा, रामनिवास लोधी, नेत्रपाल सिंह, सुमित पाठक, रजत कुमार, सत्यदेव वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा मंडल महामंत्री

सहित आदि पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

फोटो कैप्सन–नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैठक को संबोधित करते निकाय चुनाव संयोजक पूर्व विधायक व एम.एल.सी. सुधाकर वर्मा।

–कार्यक्रम को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *