बदायूँ : भाजपा द्वारा योग दिवस को जिले भर में जगह जगह मनाया गया जिनमें अलग अलग जगह पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा कार्यालय पर भी योग दिवस मनाया गया

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा योग साल के 365 दिन करना चाहिये और योग मानवता के लिए है। योग को किसी भी धर्म समुदाय से न जोड़कर देश के प्रत्येक देशवासी को योग करना चाहिये। पीएम नरेन्द्र मोदी ने योग दिवस को विश्व शिखर पर पहुँचाया, इसके लिए हम सभी मोदी जी की सदैव आभारी रहेंगे।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की बात संसार मानता है उसी का परिणाम है कि आज विश्व के कई देशों में योग दिवस बड़ी संख्या में मनाया जा रहा है। मोदी जी के विश्व के लोकप्रिय नेता हैं जिनके मार्गदर्शन में भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल राणा प्रताप सिंह मनोज मसीह शारदेन्दु पाठक सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह अमिता उपाध्याय राममूर्ति लाल अंकित मौर्य आशीष शाक्य अमित सिंह ज्ञानेन्द्र चौहान मुनेंद्र राठौर भगवान सिंह मौर्य रजनी मिश्रा सीमा राठौर मोनिका गंगवार प्रेमलता संजीव पाराशरी अमन गोयल अनुभव उपाध्याय समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *