अलीगढ़/छर्रा : भाजपा किसान मोर्चा अलीगढ़ की एक बैठक राम श्री राम इंटर कॉलेज छर्रा में जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद सारस्वत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 22 सितंबर को मथुरा में प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एक किसान गोष्ठी को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की प्रति बहुत ही संवेदनशील है इसलिए सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान भाजपा सरकार से पूरी तरह संतुष्ट हैऔर सरकार किसानों की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछली सरकारे किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर मुख्यमंत्री जी के विचारों का लाभ उठाएं। इस अवसर पर प्रमोद चौहान शांतनु उपाध्याय नरेश चौहान अरुण कुमार शर्मा देवेंद्र पचौरी जिला प्रतिनिधि होरी लाल राजपूत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष महेश बाबू जगदीश प्रसाद जी मंडल उपाध्यक्ष बीरबल सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *