संवाद सूत्र, कुदीप माहेश्वरी
मिरहची एटा: भाजपा के कद्दावर नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

नवगठित नगर पंचायत मिरहची के संभावित भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा के गांव नगला चहबच्चा स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के संभावित नगर पंचायत प्रत्याशी इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि बाबूजी ने अपना सारा जीवन अपने अराध्य प्रभु श्री राम के नाम कर दिया। उन्होंने बताया कि बाबरी मस्जिद को धाराशाई कर रहे राम भक्तों पर गोली चलाने से साफ इंकार कर दिया। बाबरी मस्जिद विध्वंस के तत्काल पश्चात बौखलाई केंद्र की कांग्रेस सरकार ने बाबू जी की उत्तर प्रदेश सरकार के साथ अन्य प्रदेशों में शासित भाजपा सरकारों को गिराकर बेदखल कर दिया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में बीरेंद्र वर्मा एड़वोकेट, ललित वर्मा, नेपाल सिंह, विनोद वर्मा, प्रेमपाल लोधी, महाराज सिंह, गीतम सिंह लोधी सहित दर्जनों ग्रामीणजन उपस्थित थे।
फोटो कैप्सन–बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा के संभावित नगृ पंचायत उम्मीदवार इंजी. राकेश वर्मा।
