संजय शर्मा

बदायूँ । भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया शहर के राजमहल गार्डन में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रज क्षेत्र का एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित होने जा रहा है।

जिसमें ब्रज क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री मौजूद रहेंगे।

एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में बतौर अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार/ प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री नरेंद्र कश्यप, केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्री बी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश मंत्री भाजपा सुश्री पूनम बजाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा/ विधायक हरीश शाक्य संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *