जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मदुलिका राघव उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुलिका राघव ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिला मोर्चा को प्रत्येक बूथ पर 20 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक गांव में जन-जन तक पहुंचाएं और महिलाओं से संवाद करें।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चन्द्रेश गुप्ता ने कहा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में बहुत मजबूत है। इसको 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए और अधिक मजबूत करना है देश की आधी आबादी महिलाओं की है महिला मोर्चा की बहनों ने मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा बदायूँ में जन सम्पर्क अभियान को और तेज गति से चलाएंगे। बदायूँ लोकसभा में पुनः कमल खिलाने के लिए महिलाओं ने संकल्प लिया है।
बैठक में जिला महामंत्री करुणा सोलंकी, सीमा शर्मा, रजनी मिश्रा, पूनम शर्मा, कृष्णा गुप्ता, ममता माहेश्वरी, विमला सिंह, मोनिका रस्तोगी, योग्यता रस्तोगी समेत तमाम महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।