संवाद सूत्र, मिरहची: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मिरहची मंडल के नेतृत्व में बुधवार को कस्बा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी ने झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में शामिल युवा देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा जिन्हैरा मार्ग स्थित श्री ठाकुर जी महाराज प्राचीन मंदिर से आरंभ होकर कस्बा के कासगंज, एटा एवं मारहरा मार्ग होती हुई पुनः श्री ठाकुर जी महाराज प्राचीन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के कस्बा भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा, व्यापारी नेता राजेंद्र प्रसाद, अमित गुप्ता, भाजयुमो मिरहची मंडल अध्यक्ष यात्रा संयोजक अतुल सिकरवार, शकुंतला साहू, संतोष सर्राफ, सूरज राघव, प्रभात गुप्ता, रोहित पुंढीर, हर्षबर्धन शर्मा, सोनू साहू, विनय साहू, विमल शर्मा, सोनू ठाकुर, सुनील कुमार एवं राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज जिन्हैरा के सैकड़ों छात्रों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे।
———–
आकर्षण का केंद्र रहा 75 लंबा तिरंगा
————-
कस्बा के प्रमुख मार्गों से होकर निकली तिरंगा यात्रा में 75 फुट लंबा तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था जिसको दर्जनों युवा अपने सिर के ऊपर पकड़कर चल रहे थे।
फोटो कैप्सन–हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बा में निकलती विशाल तिरंगा यात्रा।
–तिरंगा में शामिल विधायक, ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेत्री पकड़कर चलते हुये।