बदायूँ : भाजपा कार्यालय पर गरीब, मजदूर, दलित, शोषित और वंचितों के हितैषी किसानों के हमदर्द लोकप्रिय जननायक भूपेंद्र चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और हर्ष व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भूपेंद्र चौधरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए बहुत त्याग और परिश्रम किया है उन्होंने सदैव गरीब, मजदूर, शोषित, वंचित और किसानों के हितों की बात की है उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में बहुत हर्ष और उल्लास है। श्री चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी।

इस मौके पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश मनोज कृष्ण गुप्ता नेकपाल कश्यप सुखदेव राठौर सुरजीव गुप्ता अनेकपाल सिंह कौशल शास्त्री अंकित मौर्य जितेन्द्र साहू संजीव गुप्ता अमिता उपाध्याय मोनिका गंगवार योगिता रस्तोगी मोनिका रस्तोगी प्रेमलता महिपाल सागर संजीव पाराशरी अमन गोयल अमित सिंह जितेंद्र सोनकर सहदेव सागर विनीत पाण्डेय अनुभव उपाध्याय गोपाल शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *